Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री कल पांच विभागों के 2550 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार (22 जून 2023) को मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 2550 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री पंचायती राज विभाग के अंतर्गत पंचायत सचिव पद के लिए 1633, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत निम्न वर्ग लिपिक पद के लिए 707, वित्त विभाग के अंतर्गत निम्न वर्ग लिपिक पद के लिए 166 एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत 44 युवाओं को निम्न वर्ग लिपिक पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अनुशंसित नवनियुक्त 1633 पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। नियुक्ति पत्र का वितरण रैंकिंग के अनुसार किया जायेगा। इसके अलावा वित्त विभाग में कोषाधिकारी व निम्न श्रेणी लिपिक की नियुक्ति की जायेगी। अन्य विभागों में भी नौकरी दी जायेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग में न्यूनतम संख्या में 44 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे। करीब 707 युवाओं को भू-राजस्व, 166 को वित्त में नियुक्ति मिलेगी। कुल 2550 पदों पर नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे।

पंचायती राज विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है। सचिव ने कहा कि 22 जून को समारोह स्थल पर सभी पंचायत सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इससे पहले सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि इनकी नियुक्ति की सिफारिश राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने 2017 में ही कर दी थी, लेकिन कार्मिक विभाग के एक पत्र के कारण नियुक्ति रुकी हुई थी। अब विभाग ने सरकार की अनुमति के बाद नियुक्ति पर लगी रोक हटा दी है। इसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इन जिलों में दिया जायेगा योगदान पत्र : गढ़वा-74, पलामू-74, लातेहार-29, चतरा- 62, हजारीबाग- 117, कोडरमा- 53, गिरिडीह- 121, देवघर- 52, गोड्Þडा- 80, साहेबगंज- 58, पाकुड़- 34, दुमका- 72, जामताड़ा- 39, धनबाद- 89, बोकारो- 152, रामगढ़- 94, लोहरदगा- 25, गुमला- 34, रांची- 81, सिमडेगा- 22, प.सिंहभूम- 82, सरायकेला-खरसावां- 47, पूर्वी सिंहभूम- 109।