Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में सीसीएल कर्मी पत्नी समेत गंभीर रूप से घायल, दोनों रिम्स रेफर

Balumath Latehar Accident News

लातेहार : बालूमाथ-टंडवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेटर ग्राम के पास ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक सीसीएल कर्मी और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल सीसीएल कर्मी की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातू ग्राम निवासी सुनील साव एवं पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है।

Balumath Latehar Accident News

दोनों पति-पत्नी को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने घायल सीसीएल कर्मी और उसकी पत्नी की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दुर्घटना में घायल सुनील साव के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है, जबकि घायल सुनीता देवी के सिर और शरीर पर आंशिक चोटें आयी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सुनील साव को अपनी पत्नी को बालूमाथ छोड़ कर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी ड्यूटी पर जाना था। इसी दौरान चेटर ग्राम के पास विपरीत दिशा से आ रही बालू लदे ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल सुनील साव का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। जबकि सुनीता देवी का इलाज गांधी नगर अस्पताल में किया जा रहा है।

Balumath Latehar Accident News

बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार की शाम बारियातू थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान करमा गांव निवासी सेवक गंझू की पत्नी राजमणि देवी के रूप में हुई है।घायल महिला को परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला अपने कार्य का निपटारा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान करमा बरछिया मार्ग पर पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Balumath Latehar Accident News