Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में अकीदत से पढ़ी गयी ईद की नमाज, एक दूसरे से गले मिलकर दी बधाई

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

कौमी एकता कमेटी ने किया समारोह का आयोजन

लातेहार : मनिका प्रखंड में इस्लाम धर्मावलंबियों ने ईद उल फितर का त्यौहार धूम धाम से मनाया।मौके पर लोगों ने मस्जिद में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। प्रखंड के नामुदाग गांव में कौमी एकता कमेटी ने सदर हैदर अली की अध्यक्षता में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया।

मौके पर सदर सेक्रेटरी अरशद कादरी ने कहा कि ईद उल फितर का त्यौहार कौमी एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद हिंदु धर्म के लोगों ने गले मिलकर बधाई दी। वहीं सदर ने कहा कि आल्ला ताला से हमारी यही दुआ है कि हमारी कौमी एकता कायम रहे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मुंतजिर आलम, अलीम मास्टर, शमीम आलम, एकबाल अंसारी, इमरान अंसारी, कासिम अली, नवीज अंसारी, गफ्फार अंसारी, सफीक अंसारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

उधर प्रखंड के बरवाडीह, रेवत, बांडी, हेसातु, भटको, बरबैया समेत कई मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने भी इस्लाम धर्मावलंबियों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। मौके पर अख्तर अंसारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।