Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: जमीन विवाद में भाजपा नेता के भाइयों पर हमला, चार घायल

पलामू : मेदिनीनगर जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा चेड़ाबार में बुधवार को जमीन विवाद में वरिष्ठ भाजपा नेता अमलेश्वर कुमार दुबे के भाई मनोज कुमार दुबे, दिनेश कुमार दुबे, अखिलेश्वर दुबे, आयुष कुमार दुबे पर तीर-धनुष से हमला कर दिया गया। सभी को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार अमलेश्वर की जमीन पर भाजपा नेता प्रेमन सिंह, तारकेश्वर सिंह, सुरेश सिंह, कौलेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कन्हाई सिंह, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह दूसरे पक्ष की जमीन जोत रहे थे। सूचना मिलने पर मनोज कुमार दुबे, दिनेश कुमार दुबे, अखिलेश्वर दुबे, आयुष कुमार दुबे उन सभी को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर तीर-धनुष, गड़ासा व लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इस हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी को एमआरएमसीएच लाया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता एमआरएमसीएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही घायलों का हाल भी जाना। घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को दे दी गयी है।