Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में बंधन बैंक के कलेक्शन सेंटर से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट

पलामू : जिले के विश्रामपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक के कलेक्शन सेंटर में लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विश्रामपुर स्थित बंधन बैंक के कलेक्शन सेंटर में तीन से चार की संख्या में व्यक्ति लोन लेने की बात कर रहे थे। इस बीच उन्होंने कलेक्शन सेंटर में लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार और नावाबाजार थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की।

एसडीपीओ ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि सभी अपराधी लोन लेने के बहाने सेंटर पहुंचे थे। उन लोगों ने हालात का जायजा लिया और 40 हजार रुपये लूट कर ले गये। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करेगी।