Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पलामू में भाजपा नेता ने किया दुष्कर्म

पलामू : भाजपा के मनातू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने नाबालिक से दुष्कर्म किया। नाबालिक लड़की महुआ चुनकर अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाये। साथ ही परिवार को मामले उजागर नहीं करने की चेतावनी दी।

हालांकि इसके बाद भी पीड़िता और उसके माता-पिता ने मनातू थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। गांव स्तर पर बैठ कर मामले को रफा दफा करने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी मंडल अध्यक्ष फरार चल रहा है। घटना 2 दिन पहले की है। मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच एमआरएमसीएच में करायी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि पीड़ित नाबालिग मनातू के इलाके में ननिहाल में रहा करती है। रविवार को वह महुआ चुनने के लिए जंगल गयी थी, घर वापस लौटने के क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उसे झांसे में लिया। बताया कि उसकी मां उसे मिलने के लिए बुलाई है। आरोपी की मां से मिलने के लिए नाबालिग लड़की उसके साथ उसके घर चली गयी। इस दौरान मौका पाकर भाजपा नेता ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गयी थी और पीड़िता को थाना जाने से मना किया गया। लेकिन बाद में पीड़िता थाना गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की। मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि सत्येंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन भी कर रही है।

इधर, नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव को पार्टी ने अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि मनातू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पर महिला उत्पीडन का आरोप लगा है। इसकी जांच होने तक सत्येंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष के पद से दायित्व मुक्त कर दिया गया है।

पलामू में भाजपा नेता ने किया दुष्कर्म