Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में पुआल के टाल में लगी आग, ग्रामीणों के प्रयास से बचा घर

लातेहार : हेरहंज प्रखंड मुख्यालय निवासी बिनोद यादव (बलवाही महुआ) के पुआल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार मचान के नीचे कुछ बच्चों ने आग लगा दी थी। जिसके बाद आंधी तूफान के कारण मचान के ऊपर रखे पुआल में आग लग गयी। बगल के बिनोद यादव के घर में भी आग लग गयी। लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

इस घटना की सूचना जैसे ही थाना प्रभारी विक्रम कुमार को मिली, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। बिनोद यादव का घर बाल-बाल बच गया, जबकि पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया।

Herhanj Latehar Latest News