Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बारियातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.77 किलोग्राम अफीम बरामद, तस्कर फरार

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बालूभांग पंचायत अंतर्गत श्रीसमाध निवासी जगदीश गंझू के पुत्र विमल गंझू के घर से 4.77 किलोग्राम अफीम बरामद किया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम को गुप्त सूचना मिली कि श्रीसमाध में खरीद-बिक्री कर अफीम की तस्करी होने वाली है। इसी सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने विमल गंझू के घर पर छापेमारी कर 4.77 किलोग्राम अफीम बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर विमल गंझू भागने में सफल रहा। आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

थाना प्रभारी राजा दिलावर ने कहा कि पोस्ता की खेती व बिक्री में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने प्रखंडवासियों से भी पोस्ता की खेती नहीं करने और इसकी खरीद-बिक्री नहीं करने की अपील की है।

इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजा दिलावर, एएसआई छोटू पंडा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।