Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ के चोरझरिया घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के चोरझरिया घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव निवासी अमरेश लोहरा के पुत्र यमराज लोहरा के रूप में की गयी। हालांकि, दुर्घटना के बाद उसके परिजन उसे घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक के भाई गोविंद लोहरा ने बताया कि मृतक गुरुवार की सुबह किसी जरूरी काम से अपने घर से नगर मंदिर की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में उसके सीने में गंभीर और अंदरूनी चोटें आयी थीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्मॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक की शादी 3 साल पहले चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव में अंजू देवी से हुई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Balumath Latehar Accident News