Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में
Tuesday, May 14, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में आग से तीन महिलायें झुलसीं, एक रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के झरिवा टोला में आग से तीन महिलाएं झुलस गयीं। घायलों में झरिवा टोला निवासी गुटारी नायक की पत्नी सुनीता देवी, छठू नायक की पत्नी कुंती देवी और शशि भूषण नायक की पत्नी चिंता देवी शामिल हैं।

Balumath Latehar Latest News
Balumath Latehar Latest News

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

तीनों घायल महिलाओं को उनके परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो ने कुंती देवी की स्थिति को गंभीर व चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थानांतरित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिलाएं झरिवा टोला में कैला नायक की मां के आकस्मिक निधन के बाद शोक व्यक्त करने गयी थी, इसी दौरान मृत महिला की अंत्येष्टि के लिए बोरसी भरने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान कुर्सी में पेट्रोल डाल दिया गया। आग लगने के कारण बोरसी से अचानक फव्वारा निकला, जिससे उपरोक्त तीनों महिलाएं झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। फिलहाल तीनों घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Balumath Latehar Latest News