Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ के गणेशपुर गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

लातेहार : शनिवार को बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर गांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

मालूम हो कि गणेशपुर गांव निवासी अमन कुमार वर्मा, पिता हरिहर वर्मा, रांची के अनगड़ा स्थित उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच 15 जनवरी 2024 की दोपहर गुमशुदगी की सूचना थाने को दी गयी। फिर अगले दिन 16 जनवरी को वह रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे अधमरा पाया गया। इसके बाद उसे लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चार दिन बाद 20 जनवरी को उसकी मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलने पर नगड़ी थाना, रांची को दी गयी, लेकिन अब तक पुलिस इस घटना का उद्भेदन नहीं कर पायी है। इसे देखते हुए मृतक के परिजनों ने खेद व्यक्त करते हुए नकारात्मक व्यवहार होने पर मामले की जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव को दी। आज प्रतुल नाथ शाहदेव ने गणेशपुर पहुंचकर रांची रेंज के डीआइजी से मोबाइल पर बात कर मामले की जानकारी दी और व्यक्तिगत रूप से जल्द से जल्द घटना की जांच कर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

मौक़े पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, विजय यादव, संजय यादव, सूरज शाह, पवन यादव, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष बसंत कुशवाहा, मृतक के पिता हरिहर वर्मा, जलेश्वर सिंह, सीता राम सिंह, बजरंगी गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुधु उरांव, लाला ठाकुर, रंजन भुइयां, कारू साव, सतीश गुप्ता, नरेश गंझू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Balumath Latehar Latest News