Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

पति से विवाद के बाद महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में लगायी छलांग, तीनों बच्चों ने तोड़ा दम

सरायकेला : जिले के खरसावां में एक महिला अपने पति से विवाद के कारण अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। 20 फीट से ज्यादा गहरे कुएं में कूदी महिला को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गयी।

घटना खरसावां के कुम्हारसाही कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के कुडू के अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा देवी और तीन बच्चों के साथ खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में सुलह हो गयी, लेकिन रविवार की सुबह अशोक महतो काम से रांची चला गया।

इसी बीच सुबह करीब 11 बजे पूजा देवी (30) अपनी दो बेटियों कोमल कुमारी (9), अनन्या महतो (5) और बेटे आर्यन महतो (2) के साथ कुएं में कूद गयी। कुएं में पानी अधिक था। इसलिए तीनों बच्चों की मौत हो गयी।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले पूजा देवी को रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद एक-एक कर तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गये। तब तक कुएं के पास भारी भीड़ जमा हो गयी थी।

तीनों बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला को कुएं से बचा लिया गया है। फिलहाल महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jharkhand Crime News Today