Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ान नहीं भर सकी फ्लाइट, सर्किट हाउस लौट रहे सभी विधायक

Jharkhand Political Crisis Today

रांची : झामुमो और कांग्रेस विधायक आज शाम बस से सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। सभी लोग एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। फ्लाइट में चढ़ने के बाद एयर होस्टेस सभी को सीट बेल्ट बांधने की सलाह दे रही थी। लेकिन इसी बीच सूचना आयी कि फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकती। क्योंकि इस वक्त रांची का मौसम काफी खराब है। घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में फ्लाइट का उड़ान भरना संभव नहीं है। इसलिए जो भी विधायक आज हैदराबाद जा रहे थे वे अब वापस लौटकर दोबारा सर्किट हाउस आ रहे हैं।

हैदराबाद जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पर दो चार्टर विमान थे। बताया जा रहा था कि सभी को हैदराबाद की रामो जी फिल्म सिटी में ठहराया जायेगा। 43 विधायकों में से 38 विधायक एक साथ जा रहे थे। 5 विधायक रांची में रुके थे।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आज पूरे दिन झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल मची रही। चंपई सोरेन को कल ही विधायक दल का नेता चुना गया था। आज चंपई ने राज्यपाल से भी मुलाकात क।. सरकार बनेगी या राष्ट्रपति शासन लगेगा, इस पर संशय है। राज्यपाल ने कल सब कुछ साफ करने की बात कही है। इसलिए सरकार गठन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

यहां सवाल उठ रहा है कि क्या झारखंड में कोई बड़ा सियासी खेल हो सकता है। विधायकों के दूसरे खेमे में जाने की आशंका या डर को देखते हुए पहले झामुमो और कांग्रेस विधायकों को सर्किट हाउस में ठहराया गया। इसके बाद हैदराबाद जाने की बात हुई। जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को फ्लाइट से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। हैदराबाद तेलंगाना राज्य में आता है और वहां कांग्रेस की सरकार है। इसलिए उन्हें वहां भेजा जा रहा था क्योंकि वहां किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं थी।

Jharkhand Political Crisis Today