Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, शव की तलाश में जुटे ग्रामीण

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास कदलेटी तालाब में डूबने से धरमनाथ सिंह (45) नामक युवक की मौत हो गयी। घटना 1 जनवरी की है। ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार की सुबह से ही उसके शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब तक शव बरामद नहीं किया जा सका है।

इधर, घटना की जानकारी प्राप्त होने पर सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार घटनास्थल पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि एनडीआरएफ टीम से शव को तलाश करने को लेकर बात की गयी है।

पंचायत प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि 1 जनवरी को पति और पत्नी तालाब में स्नान करने गये थे। इस बीच, पति फिसलने के कारण तालाब में डूब गया। इसके बाद, पत्नी ने स्थानीय लोगों को घटना के बारे में सूचित किया। जानकारी के बाद से तालाब में शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का हाल बेहाल है।

Latehar Latest News Today