Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: सात दिन पूर्व दफनाये गये शव को महुआडांड़ पुलिस ने कब्र से निकलवाया, हत्या की आशंका

लातेहार : जिले की महुआडांड़ थाना पुलिस ने साथ दिन पूर्व दफनाये गये शव को कब्र से निकलवाया है। आशंका है कि उस व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से हत्यारों ने शव को पुलिस को सूचना दिए बगैर दफना दिया है। घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपा पंचायत के कुरुंद बस्ती की है।

कुरुंद बस्ती में सात दिन पूर्व एक व्यक्ति को दफनाया गया था। हत्या की आशंका होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी व मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां चंपा पंचायत की मुखिया सुषमा कुजूर की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाला गया और पोस्मार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनुप मिंज गुमला जिले के परकला गांव का रहने वाला था। जो वर्तमान में कुरुंद बस्ती के चौकिदार चारलेश बाड़ा की पुत्री सलिमा बाड़ा से प्रेम विवाह कर अपने ससुराल में पिछले चार साल से रहकर चाउमीन की दूकान चलाता था।

मामले में थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतित होता है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस हत्या को लेकर गांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मांग किया है कि जो लोग इस मामले में दोषी हैं उसे अविलंब गिरफ्तारी किया जाय। जिस पर थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामिणों को आश्वासन दिया हैए कि किसी भी हाल में दोषी बख्शे नही जायेंगे।