Breaking :
||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अलर्ट: शीतलहर की चपेट में झारखंड, पारे में और गिरावट की आशंका

रांची : राज्य में शीतलहर की चेतावनी जारी की गयी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि बुधवार तक राज्य के पश्चिमी और मध्य भाग में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पारे में गिरावट जारी है और गढ़वा में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि मंगलवार और बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण यह गिरावट आयी है।

Jharkhand Weather Update News