Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बाबा साहब ने संविधान देकर देश के नागरिकों को समानता का अधिकार दिया

लातेहार : रविवार को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति आवासीय प्रावि बालूमाथ में प्रधानाध्यापक दशरथ पासवान की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अमित कुमार, (एससी मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष), शिक्षक बंधु कृष्ण मोहन दास, धर्मेंद्र यादव, मनीष कुमार और रसोइया राजू नायक उपस्थित रहे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर अतिथियों ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर हमारे भारत का संविधान निर्माता हैं। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता है। हमारा देश का संविधान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने लिखा है। संविधान तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे। 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ था और इसे अपनाया गया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। साल 2015 में भारत की केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दसरथ पासवान के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। छात्रों के समक्ष संविधान की गरिमा से परिचित कराते हुए भारतीय संविधान निर्माता बाबा शाहब भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर भी प्रकाश डालकर जीवन निर्माण हेतु छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी।

Balumath Latehar Latest News