Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: महिला ने पंचायत पर लगाया तालिबानी सजा देने का आरोप, मामला दर्ज

गढ़वा : जिले में एक महिला को भरी पंचायत में तालिबानी सजा दी गयी। मामला मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरटेटुका गांव का है। यहां मुस्लिम महिला को चरित्रहीन और डायन ठहराकर पंचायत में 20 जूते मारे गये। उसे जूते पर थूक कर चाटने को मजबूर किया गया। कान पकड़कर सौ दफा उठक-बैठक कराया गया। साथ ही 56 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया। इसके बाद उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। घटना तीन महीने पुरानी है लेकिन इसकी शिकायत बुधवार को दर्ज करायी गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

महिला का कहना है कि उसे चरित्रहीन और डायन करार देकर उस पर सार्वजनिक तौर पर जुल्म ढाया गया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 15 अगस्त की रात लगभग 12 बजे पंचायत बिठायी गयी। गांव के जब्बार अंसारी, मुजाहिद अंसारी, इलियास अंसारी, साकिर अंसारी, मोकिर अंसारी, असगर अली, इमामुद्दीन अंसारी और इरशाद अंसारी उसके घर पहुंचे और उसे एवं उसके पति को पंचायत में ले गये।

महिला का कहना है कि इस घटना के अगले ही दिन उसने मेराल थाने में आवेदन दिया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गयी। अब उसने ऑनलाइन कंप्लेन दर्ज कराया है। ऑनलाइन कंप्लेन के आधार पर पुलिस महिला की शिकायत की जांच कर रही है। इस बाबत अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

Garhwa Latest News Today