Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वाझारखंडपलामू प्रमंडल

दुर्गा पूजा पर आयोजित कार्यक्रम देख लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

गढ़वा : जिले के चिनिया में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि शनिवार की रात गांव के दुर्गा पूजा स्थल पर महाभारत सीरियल दिखाया जा रहा था।

रात 12 बजे जब सीरियल खत्म हुआ तो घर जाते समय दो लड़कों ने नाबालिग को जबरन उठा लिया और वहां से 200 मीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे बच्ची को यह धमकी देते हुए छोड़ दिया गया कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। रविवार को पीड़िता ने थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसे जबरन ले जाया जा रहा था तो पूजा कमेटी के पांच-छह सदस्य थे, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने रेप में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।