Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबालूमाथलातेहार

लातेहार: बस में अधेड़ व्यक्ति ने महिला से की छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज

लातेहार : रांची से चतरा जा रही मोना नामक यात्री बस में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने बालूमाथ के पिंडारकोम गांव निवासी हाजी मकसूद मियां के खिलाफ बालूमाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Balumath Latehar Latest News

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता शाहनाज खातून (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह अपनी बीमार मां का इलाज कराकर रांची से चतरा लौट रही थी। इसी दौरान बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र में चलती बस में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के विरोध के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी बीच आरोपी बालूमाथ ब्लॉक के पास अंधेरे का फायदा उठाकर बस से उतर कर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर बस में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने पीड़िता को बताया कि इस शख्स का नाम हाजी मकसूद मियां है और वह बालूमाथ के पिंडारकोम गांव का रहने वाला है। पुरानी स्टेट बैंक बालूमाथ के सामने उसकी कश्मीर वस्त्रालय नाम से कपड़े की दुकान है।

इस संबंध में बालूमाथ थाना में कांड संख्या 157/2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) और 354 (डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बालूमाथ थाना पुलिस ने पीड़िता का लातेहार कोर्ट में धारा 164 के तहत न्यायाधीश के समक्ष कलमबंद बयान भी दर्ज कराया है।

Balumath Latehar Latest News