Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ दिखने की पुष्टि, ट्रैपिंग कैमरे में कैद हुई तस्वीर

Palamu Tiger Reserve Tiger

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व के साउथ डिविजन में एक बाघ देखे जाने की पुष्टि हुई है। पीटीआर के उपनिदेशक कुमार आशीष ने मंगलवार को बताया कि जंगल में लगे ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है।

बाघ ने एक जंगली भैंसे को अपना शिकार बनाया था। जिस स्थान पर जंगली भैंसे का शिकार किया गया था, उसके आसपास कई स्थानों पर वन विभाग द्वारा ट्रैप कैमरे लगाये गये थे। सोमवार देर रात बाघ घूमते हुए वहां पहुंचा तो उसकी तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल, पिछले 20 अक्टूबर से ही पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। इस दौरान बाल, मल और विष्ठा को इकट्ठा किया गया था। इसके बाद वन विभाग लगातार बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहा था। कुमार आशीष ने बताया कि बाघ पर लगातार नजर रखने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक बाघ कुछ पालतू जानवरों का भी शिकार कर चुका है।

गौरतलब है कि इसी साल मार्च महीने में पलामू टाइगर रिजर्व में एक बाघ देखा गया था। करीब 10 दिन तक पीटीआर में रहने के बाद बाघ अचानक गायब हो गया। संभावना है कि बाघ छत्तीसगढ़ से आया है। बाघ पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Palamu Tiger Reserve Tiger