Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा की संकल्प यात्रा का 28 को समापन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन शनिवार को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समापन संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कुशासन, लूट, झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ विगत 17 अगस्त से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा नौ चरणों में संपन्न होने जा रही है। अमर शहीद सिदो कान्हु को नमन कर शहीदों की पवित्र धरती संथाल परगना से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर संपन्न होगी। यात्रा को ऐतिहासिक समर्थन प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि समापन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद और विधाय भी उपस्थित रहेंगे।

Jharkhand BJP Sankalp Yatra

Jharkhand BJP Sankalp Yatra