Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Thursday, May 16, 2024
पलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

पांकी के पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने सतबरवा के विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा, समिति के सदस्यों ने चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित समेत दो खबरें

शिल्पा/ सतबरवा

पलामू : जिले के पांकी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह रविवार को प्रखंड क्षेत्र के घुटुवा, रेवारातू, बोहिता तथा धावाडीह पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करीब 22 दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं पूजा समिति के सदस्यों को सहयोग राशि दी। इस दौरान पूजा समिति के लोगों ने पूर्व विधायक श्री सिंह को फूल माला, अंगवस्त्र और चुनरी देकर सम्मानित किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक त्यौहार है। सत्य परेशान होता है, पराजित नहीं होती है और अंततः सत्य की विजय होती है। उन्होंने कहा कि अपने अंदर छुपी अहंकार रूपी बुराई को बाहर निकाल अच्छाई की ओर जाने की जरूरत है, तभी हम सबों का कल्याण हो सकता है। श्री सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ दशहरा त्योहार मनाने की अपील की।

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव,संजय यादव, श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, महेश यादव, सत्येंद्र पाठक, अरुण साव, मनोज सिंह,युगल राम, नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुनील तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, वकील सिंह, सुचीत सिंह, शिव सिंह, रेवारातू पंचायत की मुखिया अनीता तूरी, संजय तूरी, जसींदर भुईयां, विनय भुईयां, मनोज सिंह, उमेश यादव समेत काफी संख्या पूजा समिति से जुड़े सदस्यों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

दशहरा में दलित और आदिम जनजातियों के बीच बांटे वस्त्र

पलामू : जिले के सतबरवा नारायण सेवा समिति प्रखंड इकाई ने रविवार को दुर्गापूजा अष्टमी के दिन दलित और आदिम जनजाति परहिया समाज के लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया। दुलसुलमा पंचायत के हुडमुड गांव के दलित टोला तथा अमझरिया में आदिम जनजाति परहिया समाज के गरीब और जरूरतमंदों के बीच धोती- साड़ी, बच्चों को पेंट शर्ट, फ्रॉक और गर्म कपड़ों का वितरण किया।

नासेस अध्यक्ष निर्दोष कुमार उर्फ बाबा, कउवि के प्रिंसिपल बिहारी प्रसाद गुप्ता, पंपू कुमार ने बड़ी संख्या में मौजूद जरूरतमंदों को कपड़ा मुहैया कराया। नासेस अध्यक्ष ने बताया कि दशहरा पर्व में सभी के चेहरे पर मुस्कान लाना प्रथम कर्तव्य है, यह खुशी का त्यौहार है, इसमें सभी को भेदभाव त्यागकर गरीबों को नए परिधान पहनाने में आत्मसंतुष्टि मिलती है।

निर्दोष ने बताया कि चैनपुर और मेदिनीनगर रोटरी स्कूल के प्रिंसिपल अखिलेश कुमार पांडे और मिस ऋतुल मुस्कान ने जरूरतमंदों के बीच वस्त्र बांटने में सहयोग की। क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब एक हजार लोगों को दुर्गापूजा के दौरान वस्त्र दिए गए। छठन भुईया, जयराम परहिया, भोला परहिया, शिवनाथ भुईया, सुनील भुईया समेत कई लोग मौजूद थे।

Palamu Satbarwa Latest News