Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा मलय डैम मोड़ से मजदूर का शव बरामद होने से सनसनी समेत सतबरवा से तीन खबरें

शिल्पा/ सतबरवा

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर मुख्यमार्ग एनएच 75 किनारे तुंबागडा के पास मलय डैम मोड से शुक्रवार को दिनदहाड़े झाड़ी में पड़ा एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।

शव के पास से पुलिस को एक पहचान पत्र मिला है, जिसके आधार पर मृतक की पहचान कालिया भुईया (38) के रूप में की गयी है। वह स्वर्णिम कंस्ट्रक्शन में कार्यरत था। कहा का रहने वाला था उसमें उसके गांव का नाम नहीं मिला है। पुलिस को शव सड़क से पांच मीटर दूर झाड़ी में पड़ा मिला। शव को एएसआई इंद्र कुमार पासवान ने बरामद कर थाना में लाकर रखा गया है। बगल में ही एक हरे रंग का पुराना एटलस का साईकिल भी बरामद किया गया। दिन के उजाले में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर पुलिस हत्या तथा आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साइकिल से जाने के क्रम में शराब पीकर लड़खड़ा शायद गिर गया हो। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।

सतबरवा में पीभीटीजी लाभुकों को दिया गया अनाज

पलामू : जिले के सतबरवा प्रखंड में आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के बीच शुक्रवार को विशिष्ट असुरक्षित जनजातीय समूह (पीभीटीजी) परहिया जनजाति के लोगों को अनाज दिया गया।

सतबरवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह मेरे नाम से आनेवाले लाभुकों के बीच दशहरा पूजा के पहले अनाज वितरण किया गया है ताकि इस समुदाय के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने परहिया समाज के लोगों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़े तथा लोग नशापान से दूर रहें। उन्होंने बताया कि रबदा पंचायत के फुलवरिया, सलैया, दुलसुलमा के हुडमुड, अमझरिया में परहिया परिवार के 123 लाभुकों को प्रति 35 किग्रा के दर से गुरुवार और शुक्रवार को अनाज दिया गया।

मुखिया पुष्पा देवी ने कहा की परहिया समाज के लाभूक को समय से अनाज मिलने के बाद दशहरा का पर्व ठीक से बीतेगा।

पंसस वीणा देवी ने कहा कि रबदा में सबसे ज्यादा आदिम जनजाति परहिया समाज के लोग रहते हैं, ऐसे में इनका त्यौहार अनाज मिलने के बाद ठीक से बीतेगा।

इस मौके पर पूर्व मुखिया शंभू उरांव ,चंदन पांडेय शामिल थे। वही कोइली परहिया, हरनी परहिन, शनिचर, बुधनी, केसर परहिया, सुदेश परहिया ने समय पर अनाज मिलने पर खुशी जतायी है।

बकोरिया बैंक ने बीमा के आश्रित को सौंपा दो लाख का चेक

पलामू : लातेहार जिला के बॉर्डर पर स्थित पलामू जिला के बकोरिया जेआरजीबी ने खाताधारी के मौत पर आश्रित शंभू सिंह को दो लाख रुपए बीमा क्लेम का चेक बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सौंपा।

सखी मंडल से जुड़ी प्रीति गुप्ता ने बताया कि बकोरिया पंचायत के गांव के महिला तारो देवी (40) ने ग्रामीण बैंक के माध्यम से पीजेजेवाई तथा पीएम सुरक्षा योजना का बीमा दीपक आजीविका सखी मंडल से जुड़कर सखी मंडल के माध्यम से कराया था। तारो देवी का आकस्मिक निधन 5 सितंबर 2023 को हो गया। उसने अपने पति शंभू सिंह को नॉमिनी बनाया था जिसे बीमा क्लेम सेटलमेंट के तहत दो लाख रु राशि का चेक मिला।

पिछले एक महीने के अंदर सखी मंडल के प्रयासों से बीमा दावा का राशि शंभू सिंह (नॉमिनी) को दी गयी। शंभू के दो बेटी और पांच पुत्र है। मौके पर बीपीओ, एफआई, शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर के साथ जेएसएलपीएस के रामनाथ विश्वकर्मा मौजूद थे।