Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

19 अक्टूबर से झारखंड में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, सरकार ने दिया दुर्गा पूजा का तोहफा

रांची : झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। उन्हें अक्टूबर माह का वेतन 19 अक्टूबर से दिया जायेगा। इसका आदेश मंगलवार को वित्त विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने जारी किया।

जारी आदेश में कहा गया है कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय के सभी पदाधिकारी झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं विधान सभा सचिवालय एवं कर्मचारियों को अक्टूबर माह का मासिक वेतन 19 अक्टूबर से भुगतान किया जाये।

इससे पहले भी राज्य सरकार कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्योहारों और विशेष अवसरों पर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करती रही है। पूजा से पहले वेतन भुगतान होने पर कर्मचारियों में खुशी है।