Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: दम्पति से लूट की घटना का खुलासा, सात बदमाश हथियार और लूटे गये सामान के साथ गिरफ्तार

Latehar Latest News Today

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने दम्पति लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दंपत्ति से लूटपाट में शामिल सात बदमाशों को हथियार व लूटे गये सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, नाक का बेसर, दो मोबाइल फोन, 1150 रुपये नकद, एक एसबीआई का एटीएम कार्ड व लूटे गये कुछ सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में जोहन सिंह उर्फ जगमोहन पिता बृज किशोर सिंह (बिनगड़ा, बनवीरवा, लातेहार), राजू रंजन उरांव पिता कमलेश उरांव (बरैनी, लातेहार), विवेक गोसाई उर्फ छोटका पिता मनोज गोसाई (चंदनडीह, लातेहार), संजय लोहरा पिता रामा लोहरा (चंदनडीह, लातेहार), नंदन भुइयां उर्फ़ डल पिता विजय भुइयां (चंदनडीह, लातेहार) सुमित कुमार वर्मा पिता कन्हाई राम (चंदनडीह, लातेहार) अतुल कुमार उर्फ नन्हू पिता रविंद्र प्रसाद उर्फ टुनटुन प्रसाद (गर्ल्स स्कूल के सामने मेन रोड, लातेहार) शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सोमवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात लोटो स्थित गैस गोदाम के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार एक दम्पति को ओवरटेक कर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। दम्पति सदर थाना के नावागढ़ गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर डिही लौट रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर दंपत्ति से 15 हजार रुपये नकद, पायल, सोने की नाक का बेसर, कंगन, गले की चेन और कान की बाली लूट ली थी। साथ ही अपराधियों ने उसके फोन पे के माध्यम से 2400 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किये थे। इस संबंध में दम्पति ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। मामले की जांच करते हुए छापेमारी दल ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से इस मामले में शामिल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार समेत लूटा गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

छापामारी दल

इस छापामारी दल में एसडीपीओ लातेहार संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राज रोशन सिन्हा, देवानंद कुमार सहायक अवर निरीक्षक कुबेर प्रसाद देव, नागेश्वर महतो, फुलेश्वर कुमार अकेला समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Latehar Latest News Today