Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में कत्था बनाने की भट्ठी का उद्भेदन, कत्था बनाने में प्रयुक्त सामान जब्त

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड के सलैया पंचायत अंतर्गत होंजर गांव के जंगल में अवैध रूप से खैर की लकड़ी से कत्था बनाने की भट्टी का उद्भेदन वन विभाग की टीम ने किया है। मौके से छह डेग, एक कुदाल और कत्था बनाने की अन्य सामग्री जब्त की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी बालूमाथ नंदकुमार मेहता ने बताया कि डीएफओ विश्वास देश पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार, मनिका, बालूमाथ, बरियातू और हेरहंज की टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान सलैया पंचायत के होंजर गांव के वन क्षेत्र में अवैध रूप से खैर की लकड़ी से कत्था बनाने की भट्टी का उद्भेदन किया गया। मौके से कत्था बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर ली गयी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह काम किसके द्वारा किया जा रहा था। हालांकि वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस कारोबार से जुड़े लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

बता दें कि 1985 से 1995 तक पूरे पलामू प्रमंडल में खैर की अवैध लकड़ी से कत्था बनाने का काम जोरों पर था। खैर की लकड़ी से बने कत्थे को स्थानीय स्तर पर 150-200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जा रही थी। जबकि बनारस, आगरा, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता समेत अन्य शहरों में यह 250-300 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता था। इसे भी दो प्रकार से बनाया जाता था। सिंगल फिल्टर और डबल फिल्टर। आज वही काम 27 साल बाद 28वें साल में नए रूप देखने को मिला है।

Latehar Herhanj Latest News