Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका ओरंगा नदी में नहाने गयी छह लड़कियां डूबीं, एक की मौत, एक तेजधार में लापता

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव के ओरंगा नदी में नहाने गयी छह लड़कियां नदी की तेज धारा में बह गयीं। इस दौरान एक लड़की की नदी में डूबने से मौत हो गयी। जबकि एक लड़की नदी की तेज धारा में बह गयी जो लापता है। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चार लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक एक लड़की अभी भी लापता है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे नदी में नहाने गये थे, तभी यह हादसा हुआ। मृत बच्ची की पहचान पूर्णिमा कुमारी (7 वर्ष), पिता प्रदीप राम के रूप में की गयी। शिवकुमार की 7 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी अब भी लापता है। जिसकी ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, औरंगा नदी गांव के पास से गुजरती है और गांव के बच्चे अक्सर नहाने के लिए नदी में जाते हैं। लेकिन आज अचानक बच्चे तेज धारा में बहने लगे। इस दौरान नदी के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देख लिया और 4 बच्चों को नदी की तेज धारा से बचा लिया। लेकिन एक लड़की की मौत हो गयी। वहीं एक लड़की नदी की तेज धारा में बह गयी है, उसकी तलाश की जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मनिका थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह और एसआई प्रदीप राय अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से लापता बच्ची की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latehar Manika Latest News