Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबरवाडीहमनिकालातेहार

लातेहार में हेमंत सरकार पर फिर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार में शामिल लोग जायेंगे सलाखों के पीछे

लातेहार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बरसे। मरांडी शनिवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के बरवाडीह में संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए दिल्ली से पैसा और अनाज भेज रही है। लेकिन हेमंत सरकार के मंत्री और अधिकारी कमीशन लेकर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी गरीबों की हकमारी बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार में शामिल हेमंत सरकार के सभी प्रतिनिधियों को चिन्हित कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जायेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को विकास के लिए सत्ता सौंपी थी। युवाओं ने रोजगार के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन हेमंत सत्ता में आते ही सारे वादे भूल गये। इन्हें केवल पैसा और परिवार याद रहा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता के लिए बालू फ्री था लेकिन सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के व्यापारियों को बालू घाट को लूटने की जिम्मेवारी दे दी। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन अब और सत्ता में रहेंगे तो झारखंड वासियों के लिए राज्य में कुछ भी नहीं बचेगा।

उन्होंने कहा कि आज राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में प्रतिदिन औसतन पांच हत्या और पांच बलात्कार की घटनाएं हो रही। क्योंकि, पुलिस अब जनता की सुरक्षा और अपराधियों को पकड़ने का काम नहीं कर रही, बल्कि हेमंत सरकार ने उन्हें वसूली में लगा दिया है। राज्य की पुलिस अब तो निजी उपयोग के लिए साइकिल से भी बालू ले जाने वालों को पकड़ कर हेमंत सोरेन की तिजोरी भर रही।

मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार ने जनता को जीना हराम कर दिया है। ब्लॉक, थाना, अंचल कहीं भी बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। आय प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, आवासीय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र कुछ भी बनवाना हो तो पैसे देने ही पड़ेंगे। राज्य में गरीबों के अनाज भी लुटाकर हेमंत सोरेन की तिजोरी में पैसा जा रहा।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा सरकार की देन है और जो भी विकास दिखता है वह सब भाजपा सरकार की देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए अभियान छेड़ दिया है। आज जांच एजेंसियों के द्वारा रोज घोटाले उजागर हो रहे। ऐसे में मोदी को हटाने के लिए भ्रष्टाचारियों का गठबंधन हो रहा लेकिन जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट हो रही। उन्होंने राज्य में विकास को बढ़ावा देने के लिए भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Babulal Marandi Manika Barwadih