Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
झारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: घर में सो रहे परिवार पर गिरा खपरैल मकान, छप्पर व दीवार के नीचे छह लोग दबे

लोहरदगा : कुडू प्रखंड क्षेत्र की जीमा पंचायत के टिको बंदा टोली गांव में रविवार की सुबह करीब दो बजे गहरी नींद में सो रहे एक परिवार पर खपरैल मकान की छत व दीवार गिर गयी। इससे सभी छह ग्रामीण छत और दीवार के नीचे दब गये।

बताया जाता है कि दीवार के नीचे दबे एक युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए कुडू सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को रांची रिम्स और तीन को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। टिको बंदा टोली निवासी बोधना मुंडा, पत्नी बंधाइन मुंडाइन, बेटा छोटू मुंडा, बेटी छोटी कुमारी, उमेश मुंडा और पंचम मुंडा कच्चे खपरैल घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर की खपरैल छत और दोनों तरफ की दीवारें सो रहे परिवार पर गिर गयीं। इस घटना में सभी लोग घर में ही दब गये। किसी तरह छोटू मुंडा और पंचम मुंडा बाहर आये और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए कुडू सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बंधन मुंडाइन और उमेश मुंडा को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। तीन ग्रामीण बोधना मुंडा, छोटी कुमारी और छोटू मुंडा को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि पंचम मुंडा का इलाज कुडू सीएचसी में किया गया।

Lohardaga Latest News Today