Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में कुआं ढहने से छह की मौत, दो को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया

रांची : रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार को कुआं ढहने के कारण हुए हादसे में शुक्रवार को छह लोगों के शव एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद किया जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन 20 घंटे तक चला।

बताया गया है कि मृतकों में विष्णु चरण मांझी (45), मनोहर मांझी (45), रमेशचंद्र मांझी (60), बहादूर मांझी (41), गुरुपद मांझी (45) और धन्नजय बेदिया (25) हैं। घायलों में भागीरथ मांझी (17) और अशोक मांझी (18) हैं। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि छह शव बरामद किये गये हैं जबकि दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को घास चरने के दौरान एक बैल कुएं में गिर गया था। बैल की जान बचाने के लिए पांच लोग कुएं में घुसे और बाकी अन्य लोग बाहर से मदद कर रहे थे। इसी दौरान कुआं धंस गया।