Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

अंकिता के घर पहुंचे भाजपा नेता कपिल मिश्रा, मनोज तिवारी व निशिकांत दुबे कहा- हत्यारे को मिले फांसी की सजा

दुमका : बुधवार को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और भाजपा नेता कपिल मिश्रा, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के साथ अंकिता के घर पहुंचे। सभी ने घटना पर संवेदना व्यक्त की।

तीनों नेताओं ने अंकिता के दादा, दादी, उनके पिता संजीव सिंह के अलावा बड़ी बहन और छोटे भाई से बात की। पिता संजीव सिंह और दादा अनिल सिंह ने कहा कि अंकिता की मौत तड़प-तड़प कर हुई थी, इसलिए उसके हत्यारे को फांसी से कम सजा नहीं दी जानी चाहिए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पहल पर अंकिता के परिवार को 28 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह राशि अंकिता के पिता के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

इधर, अंकिता को जलाकर मार डालने के आरोपी शाहरुख हुसैन और नईम उर्फ ​​छोटू खान को सिटी थाने ने रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर घटना को अंजाम देने के सीन को रिक्रिएट करेगी। इसको लेकर पुलिस ने विशेष न्यायाधीश रमेश चंद्र की अदालत में आवेदन किया था। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 72 घंटे के पुलिस रिमांड पर दिया है।

दुमका पहुंचे झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा

बुधवार को भी नेताओं के दुमका में अंकिता के परिवार से मिलने का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सुबह तड़के पहुंच गईं। इसके बाद झामुमो के बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम पहुंचे। इनके अलावे बिहार के तारापुर से जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह और पूर्व जिप सदस्य विनोद कुमार सिंह ने भी अंकिता के दादा-दादी से मुलाकात की। इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम ने भी घटना की जानकारी ली और परिजनों से बातचीत की।