Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस और ट्रेलर में टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-99 पर बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गये। सभी यात्रियों का प्राथमिक इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया।

घायलों में पिंकी कुमारी, मोहम्मद अरमान, शंकर उपाध्याय, सुमन कुमारी, मोहम्मद सलीम, विनोद कुमार शर्मा, सुरेंद्र राम, आदित्य कुमार, निर्मल सिन्हा, दीपाली देवी, अमीषा देवी, सोनी खातून और राजा कुमार शामिल हैं। इनमें दो लोगों को उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में अधिकतर चतरा और रांची के रहने वाले हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक यात्री बस रांची से चतरा की ओर जा रही थी। ट्रेलर बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान चितरपुर गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गयी। टक्कर के कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गयी।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची और राहत कार्य चलाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे के कारण एनएच पर जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर काफी अनियंत्रित गति से आ रहा था और बस में टक्कर मार दी।

Latehar Balumath Accident News