Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में अनियंत्रित टेंपू दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो घायल, रिम्स रेफर

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : मनिका की ओर से आ रही टेंपो हेरहंज मनिका मुख्य पथ पर बिदिर गांव के समीप नावाटांड़ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार टेंपू बंदुवा से नगर मंदिर पूजा के लिए जा रहा था। इसी दौरान नावाटांड़ मोड़ के पास बैल को बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिला कविता देवी पति अखिलेश यादव बंदुवा (हेरहंज) को बायें पैर में गंभीर चोट आयी। वहीं, पांकी थाना क्षेत्र के मतनाग निवासी देवन यादव को भी बाएं हाथ और चेहरे पर चोट आयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन बुलाकर इलाज के लिए हेरहंज अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।