Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंडरांची

प्रधानमंत्री ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी, जानिये इसकी खासियत, किराया और टाइमिंग

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कुल पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। झारखंड-बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है।

यह ट्रेन सुबह 10:53 बजे पटना रवाना हुई। यह छह घंटे में पटना तक का सफर पूरा करेगी। रांची रेलवे स्टेशन को खुशी से झूम रहे लोगों ने वंदे मातरम् के घोष से गुंजायमान कर दिया। यात्रियों ने कहा कि इंतजार खत्म। ऐसा लग रहा है, जैसे फ्लाइट में बैठे हैं। वंदे भारत को पायलट के बालमुचू चला रहे हैं। उनके साथ लोको पायलट मनोज कुमार हैं। इस ट्रेन के मैनेजर अशोक पांडेय हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रांची रेलवे स्टेशन पर इस पल के साक्षी झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री चंपई सोरेन, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, स्थानीय सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, डीआरएम और दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर अर्चना जोशी समेत कई लोग बने।

वंदे भारत एक्सप्रेस में अलग-अलग स्कूलों के 100 विद्यार्थी भी सफर कर रहे हैं। इनमें से कई ने प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग बनायी है। बच्चों का कहना है कि मोदी उनके रोल मॉडल है। बच्चे प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत से इन्स्पायर हैं। वंदेभारत से सफर करने वाले 10वीं से 12वीं में पढ़ने वाले इन बच्चों में रांची के 10, मेसरा के 30, सैनिक स्कूल के 50 हैं। सैनिक स्कूल के बच्चे कोडरमा से गया तक जायेंगे। बरकाकाना में विकास विद्यालय के छात्रों को हजारीबाग तक लाया जायेगा। हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुम्हारटोली से 45 छात्र शामिल होंगे।

कल से नियमितः वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22349/22350) का 28 जून से नियमित परिचालन होगा।यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

अधिकतम किराया 2110 रुपये

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये है। पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपये होगा। इन ट्रेनों में कुल आठ कोच होंगे। बुकिंग शुरू हो गयी है।

सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन नियमित तौर पर सप्ताह में मंगलवार छोड़कर छह दिन रांची से पटना तक चलेगी। कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। वंदे भारत ट्रेन हटिया स्टेशन से अपराह्न बाद 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6:15 घंटे में 385 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

ट्रेन में सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। ट्रेन में सबसे आकर्षण वाली बात यह है कि अगर ट्रेन में कोई सफर कर रहा हो और उसे कुछ पढ़ने का मन करे तो जिस तरह फ्लाइट में सिंगल चेयर पर लाइट बटन होता है, उसी तरह की सुविधा इस ट्रेन में भी है। इसमें रिवाल्विंग चेयर भी है। एक साथ अगर फैमिली टिकट कराती है तो बीच में डाइनिंग स्पेस भी है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार, खाने का आर्डर भी दे सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस