Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Friday, May 17, 2024
झारखंडरांची

रांची में 17 अक्टूबर तक लोगों के पास वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

रांची : रांची जिले में 17 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका लोगों के पास है। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार रांची जिला में प्री-रिविजन से संबंधित गतिविधियों का संपादन जारी है। इसके लिए एक जून से 16 अक्टूबर तक की अवधि निर्धारित की गयी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक मंन रांची जिला के सभी निर्वाचक पदाधिकारी को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सभी गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा में संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का एक से अधिक स्थान पर नाम होना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के अनुसार दंडनीय अपराध है। एक से अधिक जगह पर यदि मतदाता सूची में नाम दर्ज है तो प्रपत्र – सात में आवेदन देकर अपना नाम मतदाता सूची से विलोपित कराया जा सकता है।

Ranchi News voter list