Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: रेलवे ट्रैक पर मिला परशुराम युवा वाहिनी के सदस्य का शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा में रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है। युवक की पहचान पाटन के टनटन उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी का सदस्य था और 22 अप्रैल को होने वाले परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ था।

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बजराहा में रेलवे ट्रैक पर मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही सामने लाया जायेगा।

परशुराम युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विकास दुबे ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे टनटन उपाध्याय युवा वाहिनी के कार्यालय से निकले थे।