Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

माओवादियों को लगा बड़ा झटका, सैक सदस्य गौतम पासवान का कंपनी कमांडर रामाशीष यादव गिरफ्तार

चतरा : चतरा पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान और 15 लाख रुपये के इनामी मनोहर गंझू दस्ते के कंपनी कमांडर रामाशीष यादव उर्फ चलितर यादव उर्फ अंगद को गिरफ्तार किया है।

सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शनिवार को बताया कि चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ इलाके से नक्सलियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ चतरा जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से अंगद की तलाश कर रही थी।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ दस मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या, पुलिस से मुठभेड़ समेत अन्य मामले शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से भाकपा माओवादी को बड़ा झटका लगा है। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में भाकपा माओवादी की कई गतिविधियों का राज खुलने की संभावना है।

अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी व नितेश कुमार दुबे समेत आईआरबी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

चतरा में माओवादी गिरफ्तार