Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल पर हमले का आरोपी सीसीटीवी में कैद, चिकित्सकों में आक्रोश

रांची : रांची के सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित अपने आवास पर जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार पर हमला किया गया है, जिसमें वह घायल हो गये हैं। मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. अंचल कुमार सुबह छत पर टहल रहे थे। इसी बीच एक अपराधी ने छत पर पीछे से लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद अपराधी छत से कूदकर भाग गया। हालांकि अपराधी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

डॉ. अंचल कुमार को परिजनों ने मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया है। न्यूरोसर्जन डॉ. अमित कुमार की देखरेख में डॉ. अंचल कुमार का इलाज मेडिका में चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि डॉ. आंचल के सिर की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर हुआ है। उनके सिर पर गहरी चोटें आयी हैं, जिससे उन्हें 16 से 17 टांके लगे हैं। वह पूरी तरह होश में है। वह कुछ लोगों से बात भी कर रहे हैं।

उधर, उनके सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिर्फ लिक्विड लेने को कहा है, ताकि उनकी चोट पर कोई असर न हो। उनका सीटी स्कैन भी किया गया है।

डॉ. आंचल पर हमले की सूचना मिलते ही सदर थाना इंस्पेक्टर श्यामकिशोर महतो सशस्त्र बल सहित मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच की। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि एक अपराधी ने पीछे से डॉक्टर पर हमला किया। जांच में सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया मामला चोरी का लग रहा है। छत पर पहले से ही एक अपराधी मौजूद था। डॉक्टर जैसे ही टहलने छत पर पहुंचे अपराधी ने पीछे से रॉड से हमला कर दिया। हालांकि, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गौरतलब है कि रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार गुलमोहर अस्पताल में चिकित्सक हैं।

डॉ अंचल कुमार पर हुए हमले से चिकित्सकों में आक्रोश

शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार पर जानलेवा हमले से रांची के चिकित्सक आक्रोशित हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के भवन में सोमवार को डॉक्टरों की आपात बैठक हुई।

आईएमए सचिव डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डॉक्टरों के साथ घटनायें हो रही हैं। आज की घटना में डॉ. अंचल पर जानलेवा हमला किया गया है। इसमें उनका क्या दोष था? ऐसे में प्रदेश के डॉक्टरों में रोष है। ऐसे माहौल में हम सभी डॉक्टर सेवा देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे और हमलावर को गिरफ्तार करे।

उन्होंने कहा कि धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, गढ़वा के बाद रांची में एक डॉक्टर पर दिनदहाड़े हमला किया गया है। गढ़वा कांड को लेकर डॉक्टर तीन दिन से हड़ताल पर हैं।

रांची डॉ. अंचल पर हमला