Breaking :
||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ- चतरा मार्ग पर बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे बरियातू थाना क्षेत्र के नचना ग्राम के पास हुई दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में चतरा जिले के लावालॉन्ग थाना क्षेत्र अंतर्गत मधनिया गांव निवासी रमेश गंझू का पुत्र जामदेव गंझू एवं रामदेव गंझू का पुत्र धीरेंद्र गंझू शामिल है।

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने रमेश गंझू और धीरेंद्र गंझू की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

इस बाइक दुर्घटना में दोनों ही युवकों की पैर टूट गयी है और शरीर के कई अंगों पर गंभीर और आंतरिक चोटें आयीं है।