Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मासियातू व होलांग गांव का किया दौरा, प्रधानाध्यापक को लगायी फटकार

मासियातू के होलांग गांव में बारी बांध के जीर्णोद्धार से गांव का होगा कायाकल्प : उपाध्यक्ष

लातेहार : ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने आज मासियातू व होलांग गांव का दौरा किया। आम सभा हुई। जिसमें कई तरह की जनसमस्याएं सामने आयीं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मासियातू गांव के कुछ टोलों में पेयजल की काफी समस्या है। इस पर उपाध्यक्ष ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग कर जलमीनार लगाकर जल्द ही हर घर पानी पहुंचाने का काम किया जायेगा।

मासियातू उच्च विद्यालय की चारदीवारी की मरम्मत, प्राथमिक विद्यालय मासियातू के भवन एवं चहारदीवारी, राजकीय मध्य विद्यालय की चारदीवारी निर्माण, लाक्षीपुर विद्यालय भवन निर्माण, गार्डवाल निर्माण, रसोई घर की मरम्मत एवं शौचालय की मरम्मत, दीपिका टोला प्राथमिक विद्यालय भवन की मरम्मति की प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: हेरहंज पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, दो जानवरों का किया शिकार, एक की मौत, एक घायल

इसके बाद वहां से उन्होंने होलांग गांव का रूख किया, जहां सभी ग्रामीणों ने एकमत से उपाध्यक्ष के समक्ष रखा कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय होलांग में प्रधानाध्यापक का व्यवहार बच्चों व अभिभावकों के प्रति ठीक नहीं है। कभी भी विद्यालय समय पर नहीं आते। दो पारा शिक्षक हैं, एक मातृत्व अवकाश पर है। एक प्रायःगायब ही रहती हैं। दोनों पारा शिक्षिकाएं स्थानीय हैं लेकिन उनकी शादी होने के कारण वह अनियमित रूप से स्कूल आती हैं और हाजिरी लगाकर चली जाती हैं। शिकायत के बाद उपाध्यक्ष ने तुरंत आचार्य से बात की और उनकी कार्यशैली में सुधार करने को कहा और स्कूल में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ लिखित शिकायत की जायेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी।

उसके बाद उपाध्यक्ष ने बांडी बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने बताया कि इस चैक डैम के बनने से करीब 100 एकड़ जमीन सिंचित होगी और होलांग गांव के ग्रामीण कृषि व सिंचाई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष