Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पति की दूसरी शादी से आहत पत्नी ने दो मासूम बच्चों के साथ की खुदकुशी, मां और एक बेटे की मौत

पलामू : जिले के मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया गांव में एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति के रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर मां शांति देवी ने अपने दो बच्चों समेत खुदकुशी की है। इस दौरान दो बच्चों में से 8 वर्षीय बेटे व मां की मौत हो गयी, जबकि 10 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि शांति के पति विकास ने उनके जीवित रहते दूसरी शादी कर ली थी। इस कारण आए दिन विवाद होता रहता था। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले वह अपनी दूसरी पत्नी को भी अपने घर ले आया, यह सब देखकर पहली पत्नी शान्ति बर्दाश्त नहीं कर सकी। आखिरकार शनिवार को शांति ने पूरे विवाद पर विराम लगा दिया। उसने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। हालांकि एक बच्चा बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शांति का पति विकास बाहर रहकर मजदूरी करता है। फिलहाल मनातू पुलिस मामले की जांच कर रही है।