लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मैकेनिक घायल
balumath news today
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला मोहल्ले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वाहन मैकेनिक घायल हो गया। सड़क पास करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
स्थानीय लोगों की मदद से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. सुरेश कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया गया। घायल मैकेनिक को शरीर के कई अंगों में गंभीर व अंदरूनी चोटें आयी हैं।
घायल वाहन मैकेनिक की पहचान टमटम टोला मोहल्ला निवासी सतन महतो का पुत्र राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू मिस्त्री के रूप में हुई है।
balumath news today