Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को समाजसेवियों ने दी जन्मदिन की बधाई

झारखंड के लाल बाबूलाल मरांडी है सकारात्मक राजनीति के मिसाल- मोती प्रसाद सोनी

लातेहार : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और विपक्षी दल के नेता बाबूलाल मरांडी के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों ने बधाई दी है। लातेहार के प्रसिद्ध व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता मोती प्रसाद सोनी ने श्री बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को नई दिशा देने में और समाज को सही रास्ते पर ले जाने में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हमेशा ही अग्रणी रहे हैं। इन्होंने हमेशा समाज की भलाई की राजनीति की है। वर्तमान की राजनीति व्यवस्था के बीच बाबूलाल मरांडी सकारात्मक राजनीति के एक मिसाल हैं। वर्तमान समय में ऐसे ही राजनीतिज्ञ की जरूरत है।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शौंडिक ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जी राजनीति में समाज के लिए उदाहरण है। बेदाग छवि और सकारात्मक राजनीति ही इनकी पहचान है। मौके पर कई अन्य लोगों ने भी श्री मरांडी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।