Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

रेजांगला के शहीदों की मिट्टी कलश यात्रा पहुंची मनिका, पचफेड़ी शिव मंदिर प्रांगण में दी गयी पुष्पांजलि

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर खूब लगे नारे

लातेहार : भारत चीन सीमा पर स्थित रेजांगला के शहीद स्थल से शहीदों लायी जा रही शौर्य मिट्टी कलश यात्रा का मनिका में रविवार की देर शाम यादव महासभा के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय से कलश यात्रा की आगवानी जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, बली यादव, दरोगी यादव, राजधानी यादव, सागर यादव के नेतृत्व में मनिका लाया गया।

मनिका में यादव महासभा लोगों ने अहीर समुदाय के प्रसिद्ध वीर भूमि रेजांगला शौर्यर्यस्थल की वीरगाथा से समाज के लोगों को अवगत कराया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास ने कहा कि केंद्र सरकार अति शीघ्र अहीर रेजिमेंट का गठन कर हमारे पूर्वज वीर शहीदों सम्मानित करे। उन्होंने कहा कि रेजांगला में 114 वीर अहीर सैनिकों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अहीर रेजिमेंट नहीं बनाती है तब तक हमारी मांगे जारी रहेगा। मौके पर सैकड़ों लोगों कलश पर पुष्प अर्पित किया। वहीं सभी लोगों के बीच खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री नरेंद्र यादव, मीरा यादव, केश्वर यादव, जितेंद्र यादव, परमानंद यादव, समौधी यादव, दामोदर यादव, राजेंद्र यादव, कृष्णा यादव, गुलाब यादव, शिवानंद यादव, अंकित कुमार, अमरेंद्र यादव, बचन यादव, नीरू यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।