Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ चलेगा अभियान, रांची, लातेहार, चतरा समेत 11 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

रांची : झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए आईजी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक आबकारी (उत्पाद) विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने यह फैसला लिया है और सभी जिलों को आदेश भी दे दिये हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को आईजी अभियान ने जिले के एसपी के साथ अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए समीक्षा बैठक की थी। रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार, सरायकेला, चतरा और जामताड़ा में विशेष अभियान चलाया जायेगा।

अभियान चलाने के लिए पुलिस की स्मॉल एक्शन टीम (सैट) को भी लगाया गया है। सैट टीम के साथ संबंधित जिलों से एक दरोगा व दो सिपाही भी रहेंगे। सैट का नियंत्रण पुलिस मुख्यालय में गठित सेल के अलावा सभी रेंज के डीआईजी के अधीन रहेगा। यह अभियान आबकारी (उत्पाद) विभाग और जिला पुलिस के समन्वय से चलेगा।