Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मगध आम्रपाली कोयला परियोजना में टेरर फंडिंग के मास्टरमाइंड को हाईकोर्ट से मिली जमानत

रांची : मगध आम्रपाली कोयला परियोजना में टेरर फंडिंग के मास्टरमाइंड माने जाने वाले सुभान मियां को झारखंड हाई कोर्ट के जज जस्टिस रंगून मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ की बेंच ने मंगलवार को जमानत दे दी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, ऋषभ कुमार व एनआईए के अधिवक्ता की ओर से दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सुभान मियां की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। सुभान मियां ने कोर्ट से NIA के केस नंबर 3/2018 से जुड़े मामले में जमानत देने का अनुरोध किया था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गौरतलब है कि टेरर फंडिंग मामले के मास्टर माइंड सुभान खान उर्फ सुभान मियां को एनआईए ने 2 नवंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है। अन्य आठ आरोपी भी जेल में हैं। मॉडर्न पावर कंपनी के जीएम संजय जैन, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह, विंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू, कोहराम, प्रदीप राम समेत 14 अभियुक्तों का मुकदमा चल रहा है।