भाकपा माओवादी एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने किया आत्मसमर्पण
पश्चिमी सिंहभूम : भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने मंगलवार को चाईबासा पुलिस केंद्र में कोल्हान के डीआईजी, सीआरपीएफ के डीआईजी, डीसी और एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस के लगातार अभियान, बढ़ती दबिश और सरेंडर नीति से प्रभावित होकर कुलदीप ने सरेंडर किया है।
गौरतलब है कि राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर सहित अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बल सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार सफलता भी मिल रही है।