Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: टाना भगतों के एक दिवसीय सम्मेलन में सरकार को आंदोलन की चेतावनी

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू प्रखण्ड मुख्यालय के कारवाई गांव में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के तत्वधान में एक दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार शोषण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

टाना भगतो ने कहा आदिवासी समाज आज के दौर में भी ख़ुद को काफी पिछड़ा महसूस कर रहा है। इसका मुख्य कारण है आदिवासी में जागरूकता का अभाव। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी ग्रामीणों को जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ टाना भगतों ने अपने पारंपरिक तरीके से पूर्वजों को याद करते हुए इसकी शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में उपस्थित लोहरदगा जिले के संगठन मंत्री राममोहन टाना भगत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज के समय में उरांव, खड़िया, मुंडा आदिवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।लोगों को अपने हक के लिए भ्रष्टाचार का शिकार होना पड़ रहा है। बिजली पानी की समस्या चरम पर है लेकिन इसे लेकर न तो पदाधिकारी और न ही सरकार गंभीर दिखायी दे रही है।

आगे कहा कि अगर आदिवासियों के साथ इसी तरह से अत्याचार होता रहा तो हम सब सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे। जब तक हमें न्याय नहीं मिलता है तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर लातेहार जिले के संगठन मंत्री गणेश टाना भगत, गारू टाना भगत संघ के अध्यक्ष बुधवा टाना भगत, सचिव पवन टाना भगत, प्रतिनिधि लक्ष्मण टाना भगत, देवलाल टाना, भगत, मंजीत, रामजी, सुनील, रामसहाय, जयराम समेत सैकड़ों की संख्या में टाना भगत मौजूद थे।