Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत चेताग व बसिया में कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार : शनिवार को बालूमाथ प्रखंड के चेताग व बसिया पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्या प्रियंका कुमारी, जिला के पदाधिकारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, बालूमाथ प्रखंड उप प्रमुख कामेश्वर राम, अमित कुमार, विजय यादव, पंचायत समिति सदस्य पिंटू नायक, बसिया मुखिया विमला देवी, पंचायत समिति पति रामप्रवेश राम, भाजपा ओबीसी देवनंदन प्रसाद, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर तुरी, जितेंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, मुखिया, सभी विभाग कर्मी, सखी मंडल और ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन JSLPS द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के सभी योजना की जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से लाभुकों के बीच चूल्हे का वितरण प्रिंस भारत गैस, बरियातू के संचालक मुंसी साव द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। दोनों पंचायतों में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को भोजन भी उपलब्ध कराया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभ मिलने पर खुशी जतायी और प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Balumath Latehar Latest News